Gaya News: महादलित टोलों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य में लाए तेजी : बीडीओ
गया, अगस्त 8 -- Gaya News: प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को बीडीओ गौरी कुमारी की अध्यक्षता में जीविका तंत्र की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महादलित टोलों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण अभियान को गति देने, डोर-टू-डोर कचरा उठाव व्यवस्था को सुदृढ़ करने, 'जीविका दीदी की रसोई' को प्रभावी ढंग से संचालित करने और 'हर घर तिरंगा' अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बीडीओ गौरी कुमारी ने निर्देश दिया कि महादलित टोलों के ऐसे सभी परिवारों को शीघ्र चिह्नित किया जाए, जिनके घरों में अब तक व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। संबंधित कर्मियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने व स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कचरा उठाव व्यवस्था बैठक में प्रखंड स्तर पर 'जीविका दीदी की रसोई' को प्रभावी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.