Gaya News: मविवि में छात्र जदयू के नवमनोनीत विवि अध्यक्ष का हुआ स्वागत
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र जदयू के नवमनोनीत विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा का छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. बीके मंगलम से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात में छात्र समस्याओं, शैक्षणिक व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ छात्र हितों की आवाज बुलंद करेंगे। मौके पर सौरभ कुशवाहा, हिमांशु कुमार, विजय कुमार, रौशन यादव, शशिकांत वर्मा सहित बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.