गया, नवम्बर 28 -- Gaya News: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ शशिभूषण साहू ने की। बैठक में पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य और निर्धारित समय-सीमा की जानकारी दी गई। बीडीओ ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में बताया गया कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और सूची में दर्ज गलतियों को सुधारने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: महिला-पुरूष मतदाताओं के अनुपात को सुधारने के लिए करें व...