Gaya News: मतदाता सूची अपडेट में अब आवासीय प्रमाण पत्र भी जरूरी, बीएलओ को मिले नए निर्देश
गया, जुलाई 8 -- Gaya News: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को फतेहपुर प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी शशि भूषण साहू की अध्यक्षता में सभी बीएलओ की बैठक हुई। बैठक में निर्वाचन आयोग से प्राप्त नए दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया गया। बीडीओ शशिभूषण साहू ने बताया कि नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अब आवेदन के साथ आधार कार्ड के अलावा वैध आवासीय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों के प्रपत्र बीएलओ द्वारा प्राप्त किए जा चुके हैं, उन्हें बिना विलंब ऑनलाइन अपलोड कर प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाए, ताकि निर्धारित समय पर उनका निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.