Gaya News: मड़ावर नदी पुल की साफ सफाई कराई गई
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: बांकेबाजार स्थित मड़ावर नदी पुल की स्थानीय युवा समाजसेवी राकेश कुमार गुप्ता ने रविवार को अपने निजी खर्च से साफ-सफाई कराई। नवरात्र को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उन्होंने पुल के दोनों किनारों पर जमी मिट्टी, धूल और कचरे को हटाने के लिए महिला मजदूरों को लगाया। इस पहल से पुल के आसपास का क्षेत्र साफ-सुथरा हो गया। स्थानीय लोगों ने उनके प्रयास की सराहना की। राकेश कुमार गुप्ता ने बाजारवासियों और फल-सब्जी विक्रेताओं से पुल तथा नदी के आसपास कचरा नहीं फेंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.