Gaya News: मजदूर की संदेहास्पद मौत से टूटा परिवार
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: आमस पंचायत के धरमपुर गांव निवासी जितेंद्र भुइयां की मंगलवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पिता उमेश भुइयां ने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज शुरू होते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मुखिया मनोज यादव ने बताया कि जितेंद्र मजदूरी कर परिवार चलाता था। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से पत्नी लक्ष्मी देवी और तीन बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.