Gaya News: मगध विश्वविद्यालय में एनईपी आधारित 46 पीजी पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी
गया, जुलाई 10 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा व्यवस्था को लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार को कार्यवाहक कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी की अध्यक्षता में आयोजित विद्वत परिषद (एकेडमिक काउंसिल) की आपात बैठक में स्नातकोत्तर (पीजी) के 22 नए विषयों की पाठ्यचर्या को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में एनईपी आधारित स्वीकृत पीजी विषयों की संख्या बढ़कर 46 हो गयी है।
नई स्नातकोत्तर विषयों की पाठ्यचर्या दूरस्थ शिक्षा निदेशालय में आयोजित बैठक में भूगोल, राजनीति विज्ञान, बौद्ध अध्ययन, वनस्पति विज्ञान, सांख्यिकी, संस्कृत, उर्दू, पालि, शिक्षाशास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, प्राचीन इतिहास, कार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध (पीएमआईआर), गांधी विचार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.