Gaya News: मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर हादसों के खतरे को लेकर नुक्कड़ नाटक
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने डोभी-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित सड़क पार करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही, सड़क पार करने के दौरान दुर्घटनाओं के खतरे को देखते हुए यहां फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई। एनएसएस इकाई ने मुख्य द्वार के सामने सुरक्षित आवागमन के लिए ओवरब्रिज अथवा लिफ्टयुक्त फुट ओवरब्रिज बनाने की जरूरत बताई। इस संबंध में जिला प्रशासन से लेकर मंत्रालय तक पत्राचार किए जाने की बात कही गई। एनएसएस समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार के मार्गदर्शन और कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रविन्द्र सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.