Gaya News: मगध विवि सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण संघ का हुआ पुनर्गठन
गया, जुलाई 26 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण संघ की रविवार को आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रो. राम सारेख सिंह को अध्यक्ष तथा प्रो. किशोर कुमार को सचिव चुना गया। संघ के संरक्षक प्रो. अरविन्द कुमार सिन्हा ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त शिक्षकों के हितों की रक्षा करना और उन्हें समय पर पेंशन सहित अन्य देय राशि उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को 500 से अधिक पेंशनर्स की बकाया राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन अधिकांश सेवानिवृत्त शिक्षकों को अब तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने चिंता जताई कि 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को भी अपने भुगतान के लिए विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।
पेंशनर्स शिविर की आय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.