गया, अगस्त 30 -- Gaya News: शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप सड़क पर जलजमाव के कारण इन दिनों तालाब जैसी स्थिति बन गई है। बारिश का पानी जमा होने से सड़क पर बने गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके कारण अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढे अधिक गहरे होने के कारण कई लोग इसमें गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। एंबुलेंस और टोटो चालकों को सबसे अधिक परेशानी

जलजमाव की समस्या मुख्य द्वार के पास जलजमाव के कारण मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने वाले टोटो और एंबुलेंस चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है। पानी में गड्ढे का अनुमान नहीं लग पाने के कारण वाहन फंसने या असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। गंभीर मरीजों को अस्पताल लाने और ले जाने के दौरान यह स्थिति और चिंताजनक ...