गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: मगध टॉक 2026 के तहत रविवार को गया में आयोजित कार्यक्रम में इमामगंज के दंत चिकित्सक पुरुषोत्तम कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान आईजी विकास वैभव ने मगध युवा चिकित्सा एवं उद्यमी सम्मान के तहत प्रदान किया। इमामगंज जैसे छोटे शहर और पिछड़े क्षेत्र में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरुषोत्तम कुमार को सम्मानित किया गया। उनके कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम में चिकित्सा सेवाओं को ग्रामीण और पिछड़े इलाकों तक पहुंचाने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया गया। इस मौके पर विस अध्यक्ष प्रेम कुमार, मंत्री संतोष कुमार सुमन आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...