Gaya News: भैंस मरने के बाद से बिजली की सप्लाई है ठप, किसान परेशान
गया, अगस्त 25 -- Gaya News: आमस के सांव टोल प्लाजा के पास करंट से भैंस की मौत के बाद से बिजली सप्लाई ठप है। इससे कई घरों और प्रतिष्ठानों में अंधेरा पसरा है। किसान मोटर पंप नहीं चला पा रहे हैं, जिससे खेतों में लगी धान की फसल सूखने लगी है। किसानों ने बताया कि बारिश भी नहीं हो रही है और बिजली विभाग के अधिकारी शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पांच दिन पूर्व रामदीप यादव की भैंस करंट की चपेट में आकर मर गई थी। घटना के बाद भैंस मालिक ने बिजली सप्लाई रोक दी और पोल लगाकर तार ले जाने की मांग की। जेई ब्रजराज कुमार ने बताया कि एक-दो दिनों में पोल गाड़कर बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.