Gaya News: भैंस चोरी के आरोपित गिरफ्तार
गया, अगस्त 24 -- Gaya News: आमस थाने की पुलिस ने सोमवार को भैंस चोरी के मामले में आरोपित सवेंद्र कुमार उर्फ त्रिवेणी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आरोपित अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के वालीदगंज गांव का रहने वाला है। वह उस पिकअप वाहन का मालिक है, जिसका इस्तेमाल अप्रैल में आमस से भैंस चोरी करने में किया गया था। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया है। एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि चोरों ने पिकअप के माध्यम से भैंस चोरी की थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.