Gaya News: भेटौरा में आवास की आस, सूची में नाम सुनने उमड़ी महिलाओं की भीड़
गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: प्रधानमंत्री आवास योजना में अपना नाम है या नहीं, यह जानने के लिए रविवार को टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत सरकार भवन परिसर में आयोजित आमसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। महिलाओं की संख्या अधिक रही। वार्डवार लाभुकों के नाम पढ़े जाने के दौरान ग्रामीण अपने नाम की घोषणा का इंतजार करते रहे। मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि पंचायत में आवास योजना के लिए कुल 2488 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें 2486 आवेदकों के नाम सूची में कायम हैं, जबकि दो नाम हटाए गए हैं। सूची में नाम सुनने के बाद कई लाभुकों में खुशी दिखी। उन्होंने कहा कि आमसभा के बाद सूची की गहन जांच होगी। जांच में पहले से आवास योजना का लाभ ले चुके लोगों का नाम हटाया जाएगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत व्यक्ति का नाम सूची में मिलने पर जांच के बाद उसे भी हटाया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.