Gaya News: भेटौरा में आठ लाख से बनेगी 1300 फीट पीसीसी सड़क, मुखिया ने किया शिलान्यास
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत में मध्य विद्यालय भेटौरा से चेहला मेन रोड तक 1300 फीट लंबी पीसीसी सड़क बनेगी। मनरेगा योजना से बनने वाली इस सड़क पर आठ लाख रुपये खर्च होंगे। मुखिया दिलीप प्रसाद यादव ने सोमवार को इसका शिलान्यास किया। दो दिनों में निर्माण कार्य शुरू होगा। सड़क की बदहाली से गोइनिया, बभनिमा और परसावा सहित आसपास के गांवों के लोगों को परेशानी होती थी। सड़क बनने से ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा। शिलान्यास के मौके पर उपमुखिया धीरेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद उमेश दास, संजय पंडित, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.