Gaya News: भूमिहीन परिवारों को जमीन देने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
गया, सितम्बर 10 -- Gaya News: समतामूलक संग्राम दल ने गुरुवार को भूमिहीन, वंचित और गरीब परिवारों की समस्याओं को लेकर बीडीओ को पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। सरकारी गैरमजरुआ जमीन से अतिक्रमण हटाकर जरूरतमंदों में नियमानुसार वितरण की मांग की गई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जांच और पूर्व में दिए आवेदनों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग भी उठाई गई। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित गरीब परिवारों को सहायता देने तथा सड़क और आम रास्तों से अवैध कब्जा हटाकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। मौके पर चंदन कुमार, सहनदार कुमार, विनीत कुमार, बलराम कुमार, माधुरी सिंह, सत्येंद्र पासवान, राजा रामदास और सिद्धि यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.