गया, जुलाई 13 -- Gaya News: गयाजी, ब्राह्मण सेना के नेतृत्व में डोभी प्रखंड के ब्राह्राण समाज से जुड़े लोगों ने सोमवार को बेलौटी (भोजपुर) जाकर भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात किया एवं परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। वहां, गये लोगों ने पुलिस के द्वारा भरत तिवारी के बर्बरतापूर्ण हत्या किए जाने पर आक्रोश जताया। राज्य सरकार से सभी नामजद अभियुक्तो को गिरफ्तारी की मांग की। मुलाकात करने वालों में अजित तिवारी, मुरली त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, राकेश मिश्रा, ह्रदय मिश्रा, सागर तिवारी, अजय कुमार मिश्र सहित अन्य कई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...