Gaya News: बोधिसत्वा स्पोर्ट्स क्लब ने एलाइट-11 को 2-0 से हराया
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: गया जी गांधी मैदान स्टेडियम में जिला फुटबॉल संघ की ओर से आयोजित फुटबॉल लीग के नौवें मुकाबले में बोधिसत्वा स्पोर्ट्स क्लब ने एलाइट-11 को 2-0 गोल से पराजित किया। पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद बोधिसत्वा की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के नीरज ने पहला गोल कर बढ़त दिलाई। इसके बाद राजीव ने दूसरा गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी। निर्धारित समय तक एलाइट-11 की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस जीत के साथ बोधिसत्वा स्पोर्ट्स क्लब ने लीग में अपना दमदार प्रदर्शन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.