गया, अगस्त 12 -- Gaya News: बोधगया में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रस्तावित सुजाता बाइपास रोड के फोरलेन निर्माण कार्य पर फिलहाल अड़चन आ गयी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका है। सड़क के संकीर्ण और जर्जर होने के कारण इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों का दबाव बढ़ते ही आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जानकारी के मुताबिक पथ निर्माण विभाग की ओर से सुजाता बाइपास रोड के फोरलेन निर्माण पर 37 करोड़ 83 लाख 35 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना पूरी होने के बाद सड़क की क्षमता बढ़ेगी और बोधगया शहर में वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बोधगया में पर्यटक सीजन शुरू होते ही सुजाता बाइपास रोड पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। ...