Gaya News: बोधगया रिजर्वेशन काउंटर से अवैध रेल टिकट कारोबार करने वाला गिरफ्तार
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: आरपीएफ ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कार्रवाई करते हुए बुधवार को बोधगया रेलवे रिजर्वेशन काउंटर से अवैध रूप से रेल टिकट का कारोबार करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरवार गांव निवासी अंकुश कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ के अनुसार सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम बोधगया रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान टिकट लेकर बाहर निकल रहे युवक पर संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने जरूरतमंद यात्रियों से टिकट बुक कराने के बदले रेलवे किराये से 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त कमीशन लेने की बात स्वीकार की। यह भी पढ़ें- टिकट जांच में आरपीएफ टिकट जांच स्टॉफ की सहायता कर सकता है टिकट जांच नहीं तलाशी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.