गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: पितृपक्ष मेला में आए पिंडदानियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए बोधगया मॉनेस्ट्री एसोसिएशन ने रविवार को बीटीएमसी कार्यालय के समीप नि:शुल्क पेयजल शिविर लगाया। शिविर 10 अक्तूबर तक चलेगा। यहां पिंडदानियों के साथ आम श्रद्धालुओं को भी नि:शुल्क बोतलबंद पानी दिया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर भिक्षु अशोक वंश उर्फ डब्ल्यू भंते, भंते सुशीला थेरो, भंते भगवान, भंते जीनानंद और भंते राहुल शाक्या समेत अन्य भिक्षुओं ने सामूहिक सूतपाठ किया। उन्होंने शिविर के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुख-शांति के लिए मंगलकामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...