गया, जुलाई 10 -- Gaya News: बोधगया नगर परिषद क्षेत्र में 91.18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना को शीघ्र पूरा कराने की पहल तेज हो गयी है। शुक्रवार को नप की सभापति ललिता देवी के प्रतिनिधि सह भाजपा गया जी (पूर्वी) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने पटना में बुडको के महाप्रबंधक से मुलाकात कर परियोजना की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में बोधगया के कई इलाकों में जलजमाव गंभीर समस्या बन जाती है। इसलिए इस महत्वाकांक्षी योजना को समय पर पूरा किया जाना आवश्यक है। इस पर बुडको के महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मानिक सरकार घाट पर एसटीपी के तीन मेनहोल मिट्टी में दबे योजना के पूरा होने से शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी, जलजमा...