Gaya News: बोधगया में 125 भिक्षुओं को दान किया गया चीवरदान
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: बोधगया के रत्ती बिगहा स्थित बुद्ध ज्ञान आश्रम में शुक्रवार को पारंपरिक व धार्मिक उत्साह के साथ पवित्र चीवरदान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें श्रीलंका सहित विभिन्न देशों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान 125 बौद्ध भिक्षुओं को चीवर सहित दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री दान की गयी। समारोह की शुरुआत अहले सुबह विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भगवान बुद्ध के दर्शन के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा वर्मा मोड़ और सुजाता पुल होते हुए रत्ती बिगहा स्थित बुद्ध ज्ञान आश्रम पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने भिक्षु संघ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए चीवर एवं अन्य उपयोगी सामग्रियां अर्पित कीं। आश्रम के मुख्य पुजारी वें. डी. पसन्ना सुमना थेरो के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.