गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: बोधगया ई-किसान भवन में रविवार को प्रखंड स्तरीय शारदीय (रबी) महाअभियान-सह-प्रशिक्षण एवं उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अतिथियों और पदाधिकारियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि किसान सलाहकार समिति के सदस्य आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल शामिल हुए। किसानों के बीच प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में किसानों को रबी फसलों की उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती, गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा फसलों को रोगों और कीटों से बचाने के तरीके बताए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: रबी अभियान के तहत किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारी साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न ...