गया, अगस्त 8 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पत्थलगढ़ मोड़ के समीप संचालित साईं सेवा सदन अस्पताल में प्रसव के बाद एक 20 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। महिला की मौत के बाद शनिवार को परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की सूचना मिलने ही मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। गीता देवी बाराचट्टी थाना क्षेत्र के प्रतापी गांव के साजन मांझी की पत्नी थी। महिला के पति ने बताया कि दो जुलाई को प्रसव पीड़ा होने पर गीता को साईं सेवा सदन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों की स्थि...