गया, अक्टूबर 21 -- Gaya News: बोधगया मठ के समीप फोकाफंड पूजा पंडाल के पास मंगलवार शाम करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची बोधगया थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, मृतक इलाके में भीख मांगकर जीवनयापन करता था और पिछले कुछ दिनों से बीमार था। ऐसे में बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...