गया, अगस्त 27 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पथलगढ़ मोड़ पर संचालित साईं सेवा सदन एंड हॉस्पिटल को गुरुवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने सील कर दिया। अस्पताल में जांच के दौरान निर्धारित मानकों के विपरीत कई खामियां मिलने के बाद सिविल सर्जन के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी। बोधगया सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार और मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान की मौजूदगी में सीलिंग की कारवाई की गयी। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान आठ अगस्त को बाराचट्टी थाना क्षेत्र के प्रतापी गांव के साजन मांझी की 20 वर्षीय पत्नी गीता देवी की मौत हो गयी थी। महिला को प्रसव के लिए दो अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और गलत रक्त चढ़ाने का आरोप लगाते हुए...