Gaya News: बोधगया पुलिस ने 40 लाख रुपया धोखाधड़ी के आरोपी को दबोचा
गया, जुलाई 2 -- Gaya News: जमीन खरीदी मामले में 40 लाख रुपया का धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बोधगया थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार आरोपी नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहान गांव निवासी झूलन प्रसाद का बेटा विपिन कुमार है। बोधगया थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जमीन बेचने के नाम पर 40 लाख रुपया ठगी करने का आरोप है। बोधगया के न्यू तारीडीह निवासी दीपक कुमार यादव के द्वारा 31 मई को आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। तबतक से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलने पर नवादा पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.