Gaya News: बोधगया पुलिस ने रामपुर से हत्या मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार
गया, अगस्त 12 -- Gaya News: बोधगया थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर रात रामपुर गांव में छापेमारी कर हत्या मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामपुर गांव का रहने वाला सिकंदर मांझी है। 22 मई रामपुर गांव रहने वाला ई रिक्शा चालक उपेन्द्र यादव की हत्या मामले में यह नामजद आरोपी था। मृतक की पत्नी रेखा देवी के आवेदन पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.