Gaya News: बोधगया नपं के पूर्व उपाध्यक्ष का आकस्मिक निधन
गया, अगस्त 12 -- Gaya News: गया के केंदूई निवासी एवं बोधगया नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश कुमार उर्फ लूलन बाबू का बुधवार को 77 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। लूलन बाबू अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके भतीजे बीटीएमसी के पूर्व सदस्य एवं जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शव को गया लाया जा रहा है। विष्णुपद स्थित श्मशान घाट पर गुरुवार सुबह नौ बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.