Gaya News: बोधगया नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने लिखित समझौते के बाद हड़ताल किया समाप्त
गया, जुलाई 20 -- Gaya News: बोधगया में हड़ताल के तीसरे दिन सोमवार को समझौते के बाद सभी सफाईकर्मी अपने काम पर लौट गए। शनिवार से नगर परिषद के कर्मी हड़ताल पर थे। नगर परिषद सभापति ललिता देवी के प्रतिनिधि विजय कुमार मांझी और यूनियन अध्यक्ष संजीत सिंह की मौजूदगी में कर्मियों के साथ समझौता पत्र पर सहमति बनी। इसके बाद यूनियन नेताओं ने सभी कर्मियों की उपस्थिति में हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की घोषणा की। यूनियन अध्यक्ष संजीत सिंह, अमर कुमार, रिचा देवी, फूलमती देवी समेत अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से हड़ताल खत्म करने की जानकारी दी। यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर परिषद प्रबंधन के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है। समझौते के बाद कर्मियों ने अपने-अपने कार्यों पर लौटकर नगर परिषद की नियमित सेवाएं बहाल कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.