Gaya News: बोधगया की सीवरेज योजना 14 साल बाद भी नहीं हो सकी पूरी
गया, अगस्त 21 -- Gaya News: बोधगया में सीवरेज की समस्या दूर करने के लिए शुरू की गयी महत्वाकांक्षी परियोजना सरकारी उदासीनता और फंड के अभाव में वर्षों से अधर में लटकी है। वर्ष 2012 में शुरू हुई यह योजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, 14 साल बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है। जानकारी मुताबिक, अब तक परियोजना पर करीब 117 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। बावजूद इसके शहर को आधुनिक सीवरेज व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम)-नूर्म के तहत बुडको की ओर से करीब 95.94 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना शुरू की गयी थी। हैदराबाद की रैमकी इंफ्रास्ट्रक्चर को निर्माण का जिम्मा मिला था। योजना के तहत बोधगया में करीब 67 किलोमीटर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.