Gaya News: बॉर्डर पर पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
गया, सितम्बर 8 -- Gaya News: बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड सीमा से सटे महुडी गांव के पास सोमवार रात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई। थानाध्यक्ष प्रियनंदन आलोक ने बताया कि सीमा क्षेत्र में विशेष गतिविधियों की निगरानी के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दोनों वाहनों से कुल 1500 रुपये का चालान काटा गया। पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.