Gaya News: बॉबी बादशाह और उत्तम गैंग के बीच गोलीबारी
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: शहर के डेल्हा थाने का संगम चौक गुरुवार की देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। हालांकि गोलीबारी में कोई जख्मी तो नहीं हुआ। लेकिन, मोहल्ले के लोग रातभर भय और दहशत में रहे। देर रात वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बॉबी बादशाह गैंग और उत्तम गैंग के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के अंदर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बॉबी बादशाह गैंग के सरगना धीरज उर्फ गब्बर के रूप में हुई है। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं दूसरे गुट के सरगना उत्तम कुमार समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है。
घटनास्थल का विवरण टाउन डीएसपी धर्मेंद्र कुमार भारती ने बताया कि गुरुवार देर रात संगम चौक और खरखुरा के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.