गया, अगस्त 30 -- Gaya News: आदिवासी जागरण मंच की बैठक रविवार को बोधगया प्रखंड के भुसिया गांव में हुई। इसमें मुख्य रूप से संगठन विस्तार, सामाजिक एकजुटता, नारी शक्ति सशक्तीकरण व शिक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिवासी जागरण मंच के संस्थापक भीम विश्वकर्मा ने की। इसमें भारी संख्या में आदिवासी महिला कार्यकर्ता व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। लोहार संघर्ष मोर्चा के प्रदेश संयोजक उमेश विश्वकर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा अपने हक-अधिकार के लिए संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन बैजन्ती देवी व धन्यवाद ज्ञापन पार्वती देवी ने किया। यह भी पढ़ें- अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...