Gaya News: बैंक दिवस में एसबीआई गुरुआ में वरिष्ठ नागरिक हुए सम्मानित
गया, जुलाई 1 -- Gaya News: गुरुआ के बरतल्ला मोड़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा गुरुआ में बुधवार को बैंक दिवस पर सीनियर सिटीजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बैंक प्रबंधक प्रभात कुमार ने वरिष्ठ नागरिकों को शॉल, छाता और बुके देकर सम्मानित किया। प्रोजेक्ट इंदिरा गांधी कन्या हाई स्कूल गुरुआ के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद सिंह, शिक्षक रामकिशोर प्रसाद, कृष्णा दास, भुनेश्वर पासवान, सुखलाल पासवान और मो. इम्तेयाज आलम को सम्मानित किया गया। बैंक प्रबंधक प्रभात कुमार ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के मार्गदर्शक होते हैं और उनके सम्मान के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से उन्हें गर्व और सम्मान का एहसास होता है। यह भी पढ़ें- दिनेशपुर में एसबीआई का 71वां स्थापना दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.