गया, जुलाई 3 -- Gaya News: मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एमसीएच वार्ड में भर्ती 21 वर्षीय अनाथ महिला फुलवा और उसके नवजात पुत्र को अब किसी सहारे की दरकार है। प्रसव के बाद मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लेकिन, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे कहां जाएंगे, यह सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। फुलवा मानसिक रूप से हल्की विक्षिप्त है और उसका इस दुनिया में कोई अपना नहीं है।

महिला का अस्पताल में भर्ती होना 23 जून को प्रसव पीड़ा होने पर एक समाजसेवी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था 23 जून को डुमरिया थाना क्षेत्र में प्रसव पीड़ा से तड़प रही फुलवा सड़क किनारे बेसहारा पड़ी मिली थी। इसकी सूचना मिलने पर डुमरिया थानाध्यक्ष ने मानवीय पहल करते हुए एक समाजसेवी की मदद से उसे तत्काल मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया। फ...