Gaya News: बेलागंज: एनएच 22 पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
गया, जुलाई 6 -- Gaya News: नेशनल हाईवे 22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, धीरज कुमार थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम का माहौल है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। परिजनों के आवेदन के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.