Gaya News: बेमौसम बारिश से धान की कटी फसल बर्बाद होने की चिंता
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: इस वर्ष कम बारिश के बावजूद किसानों ने मेहनत और मोटर पंप से सिंचाई कर धान की फसल तैयार की। अब कटनी के बाद खेतों में सूखने के लिए रखी फसल पर चक्रवाती तूफान का असर पड़ने की आशंका से किसान चिंतित हैं। बुधवार शाम से हो रही बूंदाबांदी ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। किसानों को डर है कि खेतों में पानी जमा होने से कटी धान की फसल सड़ सकती है और उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रखंड के कई गांवों में धान की कटनी शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहैपुर पंचायत के जमुआवां गांव में 50 से 60 प्रतिशत, बिसार में करीब 25 प्रतिशत और गंजास गांव में लगभग 10 प्रतिशत धान की कटनी हो चुकी है। इन गांवों में जमुआवां में सबसे अधिक कटनी हुई है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेत में तैयार है फसलबारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.