गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से गया में दो दिनों से मौसम खराब है। बुधवार की शाम से बूंदाबांदी शुरू हुई जो दूसरे दिन गुरुवार को करीब दिन भर जारी रही। गुरुवार को कभी-कभी हल्की बारिश भी हुई। बादल व बारिश से दो दिनों से धूप नहीं निकली। ऐसी स्थिति में ठंड बढ़ गई और तापमान कम हो गयी। दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम हो गया और ठंड अहसास होता रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान इस माह का सबसे कम 23.1 और न्यनूतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.8 रहा। नमी 96 फीसदी से अधिक रही। बुधवार से लेकर गुरुवार की शाम तक करीब नौ मिलीमीटर बारिश हो गई। शुक्रवार व शनिवार को भी बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने के आसार हैं। यह भी पढ़ें- Pakur News: चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर बदला मौसम का मिजाजबारिश से बढ़ी ठंड दो दिनों में सात डिग्री कम...