गया, अगस्त 28 -- Gaya News: प्रखंड की सेवरा और दुबहल पंचायत अंतर्गत प्राणचक गांव के समीप बुद्ध पहाड़ी पर सावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को बुद्ध पहाड़ी विकास मंच के तत्वावधान में भव्य दुगोला सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया गीता कुमारी, कमेटी अध्यक्ष महेंद्र दास, प्रताप दास, किशोरी प्रसाद सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बुद्ध पहाड़ी पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली थी। लेकिन, यहां से प्रतिमा ले जाकर संग्रहालय में रख दी गई और इसे बुद्ध सर्किट से जोड़ने को लेकर भी लगातार प्रयास किया जा रहे है। मुखिया प्रतिनिधि राजदेव राम ने कहा कि बुद्ध पहाड़ी पर विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही अगले सावन से पहले मुख्य सड़क से बुद्ध पहाड़ी तक पक्की सड़क का निर्माण कराने का प्रयास किया जाएगा। कम...