Gaya News: बुजुर्ग दंपती के घर से एक लाख नकद समेत जेवर चोरी
गया, अगस्त 13 -- Gaya News: थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग दंपती के घर को निशाना बनाकर नकदी, जेवरात और अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना के समय दोनों घर में सो रहे थे। गुरुवार को राजपुर गांव निवासी सुजीत कुमार ने परैया थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। आवेदन के अनुसार, चोर घर से करीब एक लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, साड़ी, कपड़े और अन्य सामान ले गए। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर घटनास्थल की जांच की गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.