गया, सितम्बर 14 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बुखार, खांसी, सर्दी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ समेत निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। सीएचसी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा आवश्यक उपचार किया जा रहा है और अस्पताल से उपलब्ध दवाएं भी दी जा रही हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक अजित कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ से अधिक मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, खांसी, सर्दी और दस्त की शिकायत वाले मरीज भी काफी हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...