Gaya News: बीपीएन ग्लोबल स्कूल में डांडिया उत्सव
गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: बीपीएन ग्लोबल स्कूल में डांडिया उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ टिकारी विधायक अजय कुमार, राजद नेता सुभाष यादव, स्कूल के अध्यक्ष लालिंदर कुमार, हिमांशु शेखर, शिक्षाविद् अबरार आलम, प्राचार्य चंदन सिंह और प्राचार्या विनिता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद दिव्या रानी, मनीषा, अश्विनी, दिव्या भारती एवं शिवानी ने 'आई गिरि नंदिनी' पर मनमोहक प्रस्तुति देकर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न बॉलीवुड गीतों एवं डांडिया गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। स्कूल के निदेशक नमित राजा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.