Gaya News: बीते 61 दिनों में सबसे सुहाना रहा मौसम, पारा 31.2 पर रहा
गया, जुलाई 6 -- Gaya News: दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाए रह रहे हैं। कभी-कभी हल्की बारिश हो जा रही है। बादल और वर्षा से सोमवार को अहसास हुआ कि बरसात का मौसम है। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक 7.2 मिलीमीटर बारिश हुई। 85 फीसदी नमी व बादल के बीच करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे चली पुरवैया से मौसम सुहाना हो गया। बीते 61 दिनों में पहली बार सोमवार को मौसम सबसे सुहाना रहा यानी अधिकतम तापमान सबसे कम रहा। 40 दिनों में न्यूनतम तापमान भी सबसे कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.2 और न्यूनतम एक डिग्री कम 24.8 रहा। नमी सुबह में 86 व शाम तक 85 प्रतिशत रही। सोमवार से कम पांच मई को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री रहा था, जबकि न्यूनतम 30 मई को 21.8 रहा था। पिछले साल 2025 में 6 जुलाई को अधिकतम 32.6 व 26.0 डिग्री रहा था. य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.