Gaya News: बीईओ के खिलाफ तीसरे दिन आमरण अनशन जारी
गया, सितम्बर 5 -- Gaya News: कोंच में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार रमण की पुनः प्रतिनियुक्ति के विरोध में जारी आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। पूर्व उप प्रमुख किशोर कुमार की अगुवाई में यह अनशन जारी है।इनके द्वारा बीईओ पर पूर्व के प्रतिनियुक्ति के कार्यकाल में काफी अनियमितता बरते जाने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को किशोर कुमार की तबियत बिगड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य जांच किया। साथ ही स्वास्थ्य सुधार को लेकर स्लाईन चढ़ाया गया। इस मौके पर रामचन्द्र आजाद,सुभाष यादव, विनोद शर्मा, शिवकुमार चौहान, कृष्णा यादव, जयंत यादव, महादेव यादव, द्वारिका चंद्रवंशी ,मो. सरफराज सहित अन्य लोग शामिल थे। यह भी पढ़ें- Siwan News पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं होने पर होगी करवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.