Gaya News: बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बोधगया मठ में की पूजा-अर्चना
गया, नवम्बर 18 -- Gaya News: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार बुधवार को बोधगया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक बोधगया मठ में पूजा-अर्चना कर ईश्वर एवं भगवान बुद्ध का आशीर्वाद प्राप्त किया। मठ में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के सदस्य स्वामी विवेकानंद गिरी जी महाराज सहित अन्य संन्यासियों ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करायी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बुद्ध की ज्ञान और साधना की पावन भूमि बोधगया शांति, करुणा और मानवता का संदेश देती है। यहां आकर सदैव आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बोधगया स्थित गांधी चौक के शिव मंदिर में आयोजित 39वें श्री छठ महोत्सव-2026 में शामिल हुए। उन्होंने छठी मईया की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.