गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: जिले के अधिकतर सरकारी शिक्षकों को अक्तूबर का वेतन नहीं मिला। 24 में केवल छह प्रखंडों के ही शिक्षकों को वेतन मिल सका है। अब 18 प्रखंडों के शिक्षकों की दीपावली बिना वेतन के कटेगी। बिहार स्टेट टीचर्स एसोसिएशन (गोपगुट ) के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दीपावली जैसे महान पर्व पर भी शिक्षकों को वेतन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। केवल टिकारी, मोहड़ा, नगर, मानपुर, गुरारू व बांकेबाजार प्रखंड के शिक्षकों को वेतन मिला है। 18 प्रखंड के करीब बीस हजार शिक्षकों की दिवाली अंधेरे में गुजरेगी। सर पर छठ व्रत भी है। बताया कि सरकार और विभाग घोर लापरवाही के कारण ऐसा हुआ है। यह भी पढ़ें- Siwan News वेतन सत्यापन के नाम पर शिक्षकों का वेतन रोका, धनतेरस बाद भी नहीं पहुंची खाते में बिना वेतन के शिक्षकों के समक्ष कई तरह की समस्या है। ...