Gaya News: बिना बारिश मेला क्षेत्र में गंदे का जमाव, पिंडदानी परेशान
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: पितृपक्ष मेला क्षेत्र में बिना बारिश के सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा होने से पिंडदानी और स्थानीय लोग परेशान हैं। रामसागर-सेवादल मोड़ के पास एक माह से सुबह और शाम सड़क पर पानी जमा हो रहा है। जलजमाव रहने से दुकानदारों की बिक्री भी प्रभावित हो रही है। पिंडदानियों को गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। सुबह मध्य प्रदेश के पिंडदानियों का एक जत्था गंदे पानी से होकर गुजरा। कटनी के संतोष दुबे और अजय दुबे ने कहा कि नाले के पानी से होकर गुजरना पड़ा, जिससे आस्था को ठेस पहुंची। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की।
स्थानीय जानकारी स्थानीय भोला कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुबह करीब सात बजे और शाम 4.30 बजे के बाद नाले का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। सुधा मिल्क पार्लर संचालक चुन्नु ने बताया कि पानी की सप्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.