Gaya News: बिजली चोरी करते एक धराया,करीब तीन लाख जुर्माना
गया, जुलाई 26 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड के मखदुमपुर गांव में रविवार को बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते एक उपभोक्ता को पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता रामकृष्ण मनी ने बताया कि जांच के दौरान अखिलेश चौधरी बिजली चोरी करते पाए गए। विभाग ने उन पर 2 लाख 91 हजार 108 रुपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में बिजली विभाग के आवेदन पर गुरुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.